• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Bihar Exams

BIHAR EXAMS

  • Home
  • Blog
  • Question Bank
  • Class 10
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

अतीत से वर्तमान – II. (8. क्षेत्रीय संस्कृतियों का उल्लेख / Kshetriya sanskritiyon ka ullekh)

by BIHAR EXAMS Filed Under: Class 7 - One Liner

8. क्षेत्रीय संस्कृतियों का उल्लेख

Kshetriya sanskritiyon ka ullekh

यहाँ वर्ग-7 के पुस्तक “अतीत से वर्तमान-2” के अध्याय-8. “क्षेत्रीय संस्कृतियों का उल्लेख(Kshetriya sanskritiyon ka ullekh)” से कुछ महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न-उत्तर लिया गया है जो कि कक्षा-7 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे।

1. उर्दू की उत्पत्ति किस शताब्दी में हुई ?
उत्तर- 11 वीं।

2. अपभ्रंश से विकसित होने वाली भाषाएं हैं ?
उत्तर- उर्दू, हिंदी, पंजाबी, बंगला।

3. विजयनगर साम्राज्य में किस साहित्य का विकास हुआ ?
उत्तर- तेलुगू।

4. बहुमणि राज्य में प्रशासनिक भाषा थी ?
उत्तर- मराठी।

5. बंगाल के शासक नुसरत शाह ने किस महाकाव्य का अनुवाद बंगला में कराया ?
उत्तर- रामायण एवं महाभारत।

6. उर्दू जो कि एक मिश्रित भाषा है इसकी लिपि क्या है ?
उत्तर- फारसी।

7. अमीर खुसरो ने उर्दू भाषा को कौन सा नाम दिया ?
उत्तर- रेख़्ता और उर्दू ।

8. अमीर खुसरो की काव्य रचना किन भाषाओं में हुई ?
उत्तर- हिंदी तथा उर्दू।

9. दक्षिण भारत में जिस उर्दू का विकास हुआ वह क्या कहलाई ?
उत्तर- दक्कनी।

10. ईरानी सिंधु नदी को क्या कहते थे ?
उत्तर- हिंदू।

11. तूतीनामा नामक पुस्तक जिसमें तोता एवं विरहिनी नायिका की कहानी है किसके द्वारा फारसी अनुवाद किया गया था ?
उत्तर- जियाउद्दीन नक्सवी।

12. हेमचंद्र सूरी ने किस साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया ?
उत्तर- जैन।

13. मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखित पद्मावत का बंगला अनुवाद किसने किया ?
उत्तर- अलओल।

14. पद्मावत की रचना किस शासक को चित्तौड़ अभियान का आधार बनाकर एक प्रेम कहानी के रूप में किया गया ?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी।

15. तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना किस भाषा में की थी ?
उत्तर- अवधि।

16. सूरदास की काव्य रचना की भाषा है ?
उत्तर- ब्रज।

17. एकनाथ एवं तुकाराम ने महाराष्ट्र में किस भाषा को विकसित किया ?
उत्तर- मराठी।

18. मगधि अपभ्रंश से उत्पत्ति होने वाली भाषाएं हैं ?
उत्तर- इनमें से सभी।

19. मैथिली भाषा की लिपि है ?
उत्तर- मैथिली।

20. विद्यापति किस भाषा के प्रसिद्ध कवि थे ?
उत्तर- मैथिली।

21. भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति लगभग किस शताब्दी में हुई ?
उत्तर- 8 वीं।

22. जैन चित्रकारी किस शैली का चित्रकारी था ?
उत्तर- पश्चिमी भारतीय।

23. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल के किन चित्रों के प्रमाण मिले है ?
उत्तर- भित्ति चित्रों, पांडुलिपि चित्रों, कपड़े पर बने चित्रों।

24. सल्तनत कालीन बने चित्रों के मुख्य बिंदु होते थे ?
उत्तर- आम जीवन के दृश्य, शिकार के दृश्य, लोक कथान्कों के चित्र।

25. सल्तनत कालीन चित्रकला के बिखरे एवं बचे अवशेष हमें मिले हैं ?
उत्तर- चंपानेर एवं शरहिंदी, श्री एवं बेगमपुर, मखदूमावाली मस्जिद।

26. प्रांतीय शासक जिसने चित्रकला को संरक्षण किया, इनमें प्रमुख है ?
उत्तर- जैनपुर के शासक, बंगाल के शासक।

27. दस्ताने अमीर हाजमा या ‘हमजानामा’ कौन सी चित्रकला के उदाहरण हैं ?
उत्तर- मुगलकालीन चित्रकला।

28. जसवंत एवं दशानन किस के प्रमुख चित्रकार थे ?
उत्तर- पटनाकलम के।

29. व्यक्ति विशेष के चित्र बनाना एवं दृश्य में आगे दिखने वाली चित्रों के छोटा आकार प्रदान करना चित्रकारी की यह कला मुगलों ने किन से सीखें ?
उत्तर- पुर्तगाली।

30. किसके शासन में मुगल साम्राज्य से चित्रकला का पतन होना आरंभ हो गया ?
उत्तर- औरंगजेब।

31. उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ी राज्यों(हिमाचल प्रदेश जम्मू और यूपी का टेहरी गढ़वाल) में की जाने वाली चित्रकारी को कहते हैं ?
उत्तर- पहाड़ी चित्रकारी।

32. किस चित्रकारी में पारंपारिक विषयों पौराणिक गाथाओं के अतिरिक्त बालिकाओं को गेंद खेलते हुए या संगीत साज बजाते एवं पशुओं पक्षियों से मनोरंजन करते हुए चित्रों को बनाया गया है ?
उत्तर- पहाड़ी।

33. पटनाकलम चित्रकला का विशेष प्रमुख विशेषता थी ?
उत्तर- कागज पर बने चित्र, पर्व त्यौहार एवं उत्सव का चित्रण, जीव जंतुओं का चित्र।

34. किस शैली में तस्वीर बनाने एवं रंगने का काम ब्रश से ही किया जाता था ?
उत्तर- पटना कलम।

35. पटना कलम में प्रयोग किए जाने वाले रंग हैं ?
उत्तर- गहरे लाल एवं भूरे, हल्के पीले एवं लाल, हल्के नीले।

36. लोधी कटरा, मच्छर कट्टा, आरा तथा दानापुर में किन चित्रकारों ने अपने चित्रकला का क्षेत्रीय रूप विकसित किया ?
उत्तर- पटना कलम।

37. रबाब, सारंगी एवं नवीन बागो, गायन पद्धतियों एवं रागों का आविष्कार किसके काल में हुआ ?
उत्तर- सल्तनत काल।

38. सल्तनत काल में दो प्रकार की गायन शैली प्रचलित थी ?
उत्तर- गजल, कव्वाली।

39. जौनपुर का सुल्तान हुसैन एवं ग्वालियर का शासक मानसिंह………………… को संरक्षण देते थे ?
उत्तर- चित्रकारी, संगीत।

40. अकबर के नवरत्न इनमें से कौन थे ?
उत्तर- तानसेन।

41. मुगल काल में ख्याल गायन का भी आविष्कार हो चुका था इसके दो प्रकार बड़ा ख्याल एवं छोटा ख्याल था ?
उत्तर- बड़ा ख्याल कि लय धीमी रहती है, छोटे ख्याल की लय मध्यम तीव्र रहती है, छोटे ख्याल चंचलता पूर्वक रहती है।

42. बिहार में चिंतामणि नामक प्रसिद्ध संगीतज्ञ हुए, जिन्हें ……… की उपाधि दी गई ?
उत्तर- बिहार के बुलबुल।

1. कहाँ, कब और कैसे ? 2. नए राज्य एवं राजाओं का उदय
3. तुर्क अफगान शासक 4. मुग़ल साम्राज्य
5. शक्ति प्रतीक के रूप में वास्तुकला किले एवं धार्मिक स्थल 6. शहर व्यापारी एवं कारीगर
7. सामाजिक सांस्कृतिक विकास 8. क्षेत्रीय संस्कृतियों का उल्लेख
9. 18वीं शताब्दी में नई राजनीतिक  संरचनाएं 10. हमारे इतिहासकार
Share this:

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Question bank – 2015 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2016 – Class 10 – Science(Second shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2016 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2017 – Class 10 – Science(Second shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2017 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.

Popular Post

Question bank – 2011 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2012 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2013 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2014 – Class 10 – Science(Second shift).

Question bank – 2014 – Class 10 – Science(First shift).

Subscribe via Email!

Aapko Ek Email Aayega Usme Ek Link Hogi, Uspar Click Karke Confirm Jarur Kare.

Categories

  • Class 10
  • Class 10 – One liner
  • Class 6 – One Liner
  • Class 6 – Quiz
  • Class 7
  • Class 7 – One Liner
  • Class 8 – One Liner
  • Class 9 – One Liner
  • Question bank
  • Question bank oneliner

Copyright © 2020–2025 · BIHAR EXAMS

  • Home
  • Blog
  • Contact us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer