• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Bihar Exams

BIHAR EXAMS

  • Home
  • Blog
  • Question Bank
  • Class 10
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

इतिहास की दुनिया – I. (4. विश्व युद्धों का इतिहास / Vishwa yudhdhon ka itihaas)

by BIHAR EXAMS Filed Under: Class 9 - One Liner

4. विश्व युद्धों का इतिहास

Vishwa yudhdhon ka itihaas

यहाँ वर्ग-9 के पुस्तक “इतिहास की दुनिया-I” के अध्याय-4. “विश्व युद्धों का इतिहास(Vishwa yudhdhon ka itihaas))” से कुछ महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न-उत्तर लिया गया है जो कि कक्षा-9 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे।

1. बर्लिन से बगदाद तक रेलवे लाइन बिछाने की जर्मनी की योजना का किसने विरोध किया था?
उत्तर- फ्रांस तथा रूस।

2. 1905 के रूस जापान युद्ध में किसकी पराजय हुई?
उत्तर- रूस की।

3. सर्वस्लाव आंदोलन का शुरुआत किस राज्य से हुई?
उत्तर- तुर्की साम्राज्य तथा ऑस्ट्रिया – हंगरी।

4. सर्वस्लाव आंदोलन ने ऑस्ट्रिया हंगरी का संबंध किस देश के साथ कटु बना दिया?
उत्तर- रूस के साथ।

5. सर्वजर्मन आंदोलन का लक्ष्य किस प्रायद्वीप में जर्मन साम्राज्य का विस्तार करना था?
उत्तर- बाल्कन।

6. 1912 में जर्मनी दुनिया का सबसे बड़ा जहाज बनाया था जिसका नाम था?
उत्तर- इंपरेटर।

7. यूरोप में गुट बंदी का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर- बिस्मार्क को।

8. बिस्मार्क कौन था?
उत्तर- जर्मनी का चांसलर।

9. बिस्मार्क ने आस्ट्रेलिया के साथ द्वैध संधि कब की?
उत्तर- 1879 में।

10. 1882 ईस्वी में बनी त्रिगुट(ट्रिपल एलाइंस) का सदस्य कौन कौन था?
उत्तर- इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी।

11. त्रिगुट के विरोध में 1907 में बनी त्रिदेशीय संधि का सदस्य देश कौन था?
उत्तर- फ्रांस, रूस और ब्रिटेन।

12. 1904 के आपसी समझौते के बाद ब्रिटेन को कहां पर उपनिवेश स्थापित करने की छूट मिली?
उत्तर- मिस्र में।

13. 1904 के आपसी समझौते में फ्रांस को कौन सा देश मिला उपनिवेश स्थापित करने के लिए?
उत्तर- मोरक्को।

14. 1904 में ऑस्ट्रेलिया ने कहां पर अपना अधिकार जमा लिया?
उत्तर- तुर्की में।

15. बिस्मार्क ने फ्रांस के कौनसे धनी प्रदेश पर अपना अधिकार कर लिया था?
उत्तर- अल्सास तथा लारेन।

16. प्रथम विश्व युद्ध का तत्कालीन कारण क्या था?
उत्तर- आर्क ड्यूक फर्डिनेण्ड की हत्या।

17. आर्क ड्यूक फर्डिनेण्ड कौन था जिसकी हत्या 28 जून 1914 प्रथम विश्व युद्ध का तत्कालीन कारण बना?
उत्तर- ऑस्ट्रिया के राजकुमार (सिंहासन का उत्तराधिकारी)।

18. आर्क ड्यूक फर्डिनेण्ड की हत्या कहां पर हुई?
उत्तर- बोस्निया के राजधानी सराजेवो में।

19. फर्डिनेण्ड की हत्या के लिए ऑस्ट्रिया ने किसे जिम्मेदार ठहराया?
उत्तर- सार्विया को।

20. 28 जुलाई 1914 को ऑस्ट्रिया ने किसके खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी?
उत्तर- सार्विया।

21. रूस प्रथम विश्वयुद्ध से कब अलग हो गया?
उत्तर- 1917 ई. में।

22. मार्च 1918 में किन देशों के बीच शांति संधि हुई और रूस पूर्णतः युद्ध से अलग हो गया?
उत्तर- रूस-जर्मनी।

23. जर्मन पनडुब्बियों(यू नौका) द्वारा किस जहाज को डुबोने के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में सम्मिलित हुआ?
उत्तर- लुसीतानिया।

24. अमेरिका ने 6 अप्रैल 1917 को किसके खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी?
उत्तर- जर्मनी।

25. किस जर्मन सम्राट ने युद्ध में पराजय के डर से होलैंड चला गया?
उत्तर- कैसर विलियम द्वितीय।

26. किसकी युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर कर 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति की?
उत्तर- नई जर्मन सरकार का।

27. वर्साय एवं पेरिस संधि में कितने देशों ने भाग लिया था?
उत्तर- 27 देश।

28. वर्साय की संधि के फलस्वरूप किस महादेश का मानचित्र बदल गया?
उत्तर- यूरोप।

29. द्वितीय विश्वयुद्ध कब आरंभ हुई?
उत्तर- 1939

30. द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी को पराजित करने का श्रेय किस देश को है?
उत्तर- रूस।

31. द्वितीय विश्वयुद्ध में किस गुट की हार हुई?
उत्तर- धुरी राष्ट्र की।

32. धुरी राष्ट्र में सम्मिलित देश है?
उत्तर- इटली, जर्मनी, जापान।

33. द्वितीय विश्वयुद्ध में पहला एटम बम कहां गिराया गया था?
उत्तर- हिरोशिमा(6 अगस्त 1945)।

34. परमाणु बम का पहला परीक्षण कब किया गया?
उत्तर- जुलाई 1945 में।

35. द्वितीय विश्वयुद्ध का कब अंत हुआ?
उत्तर- 2 सितंबर 1945।

36. द्वितीय विश्वयुद्ध के फलस्वरूप किस साम्राज्य का पतन हुआ?
उत्तर- उपनिवेशी।

37. जर्मनी का किस देश पर आक्रमण द्वितीय विश्व युद्ध का तत्कालीन कारण बना था?
उत्तर- पोलैंड पर।

38. धुरी राष्ट्रों में किसने सबसे पहले आत्मसमर्पण किया?
उत्तर- इटली।

39. किस संधि की शर्ते द्वितीय विश्व युद्ध के लिए उत्तरदाई था?
उत्तर- वर्साय की संधि।

40. अमेरिका ने दूसरा एटम बम जापान के किस बंदरगाह पर गिराया?
उत्तर- नागाशाकी (9 अगस्त 1945)।

41. किस संधि में ही द्वितीय विश्वयुद्ध के बीज निहित थे?
उत्तर- पेरिस की संधि।

42. प्रथम विश्वयुद्ध के एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा?
उत्तर- अमेरिका।

43. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी के साथ …. संधि की?
उत्तर- वर्साय की।

44. राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई?
उत्तर- 1920 ई. को।

45. राष्ट्र संघ की स्थापना का श्रेय अमेरिका के किस राष्ट्रपति को दिया जाता है?
उत्तर- वुडरो विल्सन।

46. द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका के शामिल होने का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर- जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर आक्रमण।

47. अमेरिका ने जापान के खिलाफ कब युद्ध की घोषणा की?
उत्तर- 8 दिसंबर 1941 को।

1.  भौगोलिक  खोजें 2. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम
3. फ्रांस की क्रांति 4. विश्व युद्धों का इतिहास
5. नाजीवाद 6. वन्य समाज और उपनिवेश
7. शांति  के प्रयास 8. कृषि और खेतिहर समाज
Share this:

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Question bank – 2015 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2016 – Class 10 – Science(Second shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2016 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2017 – Class 10 – Science(Second shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2017 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.

Popular Post

Question bank – 2011 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2012 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2013 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2014 – Class 10 – Science(Second shift).

Question bank – 2014 – Class 10 – Science(First shift).

Subscribe via Email!

Aapko Ek Email Aayega Usme Ek Link Hogi, Uspar Click Karke Confirm Jarur Kare.

Categories

  • Class 10
  • Class 10 – One liner
  • Class 6 – One Liner
  • Class 6 – Quiz
  • Class 7
  • Class 7 – One Liner
  • Class 8 – One Liner
  • Class 9 – One Liner
  • Question bank
  • Question bank oneliner

Copyright © 2020–2023 · BIHAR EXAMS

  • Home
  • Blog
  • Contact us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer