• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Bihar Exams

BIHAR EXAMS

  • Home
  • Blog
  • Question Bank
  • Class 10
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

हमारी दुनिया III. (6. एशिया / Asia)

by BIHAR EXAMS Filed Under: Class 8 - One Liner

इकाई 6 – एशिया

Asia

यहाँ वर्ग-8 के पुस्तक “हमारी दुनिया-3” के अध्याय-6. “एशिया(Asia)” से कुछ महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न-उत्तर लिया गया है जो कि कक्षा-8 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे।

1. विश्व का सबसे बड़ा महादेश कौन है?
उत्तर- एशिया।

2. पृथ्वी के स्थल भाग के कितने प्रतिशत पर एशिया महादेश का फैलाव है?
उत्तर- 30%

3. विश्व के कुल आबादी का कितना प्रतिशत एशिया में निवास करता है?
उत्तर- 60%

4. एशिया एवं अफ्रीका को अलग करती है?
उत्तर- लाल सागर एवं स्वेज नहर।

5. एशिया एवं यूरोप को प्रधानत: अलग करती है?
उत्तर- यूराल पर्वत।

6. एशिया महादेश का अंक्षाशिय विस्तार है?
उत्तर- 10 डिग्री दक्षिण से 80 डिग्री उत्तर।

7. एशिया महादेश का देशांतरीय विस्तार है?
उत्तर- 20 डिग्री पूर्व से 170 डिग्री पश्चिम।

8. माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर- 8848 मीटर।

9. हिमालय तथा कुनलुन पर्वत श्रेणी के बीच में कौन सा पठार है?
उत्तर- तिब्बत।

10. विश्व का सबसे ऊंचा पठार है?
उत्तर- तिब्बत।

11. दो नदियों के बीच की भूमि को क्या कहते हैं?
उत्तर- दोआब।

12. इराक किन नदियों के दोआब में पाया जाता है?
उत्तर- दजला और फुरात।

13. बर्खोयांसक किस देश में स्थित है जिसका तापमान -90 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है?
उत्तर- रूस।

14. पूर्वी एशिया में सितंबर माह में चलने वाली भीषण तूफान को कहते हैं?
उत्तर- टायफून।

15. जहां ठंडी और गर्म जल धाराएं आपस में मिलती है उसे कहते हैं?
उत्तर- क्यूराइल जलधारा,।

16. प्लैंकटन नाम के सूक्ष्म पौधे काफी मात्रा में पाए जाते हैं?
उत्तर- क्यूराइल जलधारा में।

17. धरती और आकाश के बीच जलवायु, वनस्पति, जीव- जंतु को सम्मिलित रूप से कहते हैं?
उत्तर- बायोम।

18. एशिया का एकदम उतरी भाग कहलाता है?
उत्तर- टुंड्रा प्रदेश।

19. टुंड्रा प्रदेश के प्रमुख पशु है?
उत्तर- रेंडियर।

20. टुंड्रा प्रदेश के दक्षिण में कौन सा वन प्रदेश मिलते हैं?
उत्तर- टैगा।

21. समशीतोष्ण घास का मैदान कहलाता है?
उत्तर- स्टेपी घास का मैदान।

22. स्टेपी घास के मैदान क्षेत्र का मुख्य पशु है?
उत्तर- बारहसिंघा।

23. एशिया के उष्ण मरुस्थल है?
उत्तर- अरब एवं थार।

24. एशिया के शीतोष्ण मरुस्थल है?
उत्तर- गोबी और तिब्बत।

25. दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय सहयोग संगठन(सार्क) का गठन कब हुआ?
उत्तर- 1985

26. सार्क का मुख्यालय कहां है?
उत्तर- काठमांडू(नेपाल)।

27. सार्क के सदस्य देश हैं?
उत्तर- 8(भारत, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका)।

28. भूटान के कितने प्रतिशत आबादी गांव में रहती है?
उत्तर- 93%

29. सिंगापुर के कितना प्रतिशत आबादी शहर में रहती है?
उत्तर- 100%

30. दजला फुरात नदी घाटी में किस सभ्यता का विकास हुआ था?
उत्तर- मेसोपोटामिया।

31. हांग-हो नदी घाटी सभ्यता का विकास किस देश में हुआ था?
उत्तर- चीन।

32. किस महादेश को सभ्यता का पलना(Cradle of civilisation)कहा जाता है?
उत्तर- एशिया।

33. सुशी किस देश का प्रमुख पकवान है?
उत्तर- जापान।

34. विश्व की सबसे पुरानी लिपि है?
उत्तर- चीनी लिपि।

35. अरब, तुर्क तथा ईरानी तीनों संस्कृति एक साथ किस देश में पाई जाती हैं?
उत्तर- इराक।

36. पश्चिम एशिया का प्रमुख साहित्यकी कृति है?
उत्तर- 1001 अरेबीयन नाइट।

37. कजाकिस्तान, खिरगिजस्तान , ताजकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा तर्कमेनिस्तान को संयुक्त रूप से कहते हैं?
उत्तर- मध्य एशिया।

38. मध्य एशिया किस रूट के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- सिल्क रुट।

39. दिल्ली में स्थित लोटस मंदिर का संबंध किस धर्म से है?
उत्तर- बहाई।

40. इजराइल में किस धर्म के मानने वाले लोग हैं?
उत्तर- यहूदी।

41. किस देश को त्योहारों का देश कहा जाता है?
उत्तर- फिलीपिन।

42. एशिया का सबसे गर्म स्थान है?
उत्तर- मित्रावा(कुवैत)।

43. सबसे ठंडा स्थान है?
उत्तर- बर्खोयांस्क, साइबेरिया(रूस)।

44. मीठे पानी की झील?
उत्तर- बैकाल झील(रूस)।

45. सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान?
उत्तर- मासिनराम(मेघालय)।

46. संसार का छत कहा जाता है?
उत्तर- पामीर पठार को।

47. उगते सूरज का देश कौन सा है?
उत्तर- जापान।

48. हाथियों का देश कहलाता है?
उत्तर- थाईलैंड।

49. अंकोरवाट का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर- कंबोडिया।

50. सबसे लंबी दीवार है?
उत्तर- चीन।

51. सबसे ऊंचा सड़क मार्ग है?
उत्तर- खारदुंगला लेह(भारत)।

52. सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन सा है?
उत्तर- बुर्ज खलीफा(U.A.E)।

53. समुद्र पर सबसे लंबा पुल कहां है?
उत्तर- चीन।

54. पूर्व का वेसिन?
उत्तर- बैंकॉक।

55. ताजमहल कहां स्थित है?
उत्तर- आगरा(भारत)।

56. सबसे ऊंचा रेल मार्ग?
उत्तर- चीन।

57. एशिया के दक्षिणी भाग की जलवायु है?
उत्तर- विषुवत रेखीय।

58. सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है?
उत्तर- इंडोनेशिया।

Share this:

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Question bank – 2015 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2016 – Class 10 – Science(Second shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2016 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2017 – Class 10 – Science(Second shift) – Oneliner.
  • Question bank – 2017 – Class 10 – Science(First shift) – Oneliner.

Popular Post

Question bank – 2011 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2012 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2013 – Class 10 – Science(First shift).

Question bank – 2014 – Class 10 – Science(Second shift).

Question bank – 2014 – Class 10 – Science(First shift).

Subscribe via Email!

Aapko Ek Email Aayega Usme Ek Link Hogi, Uspar Click Karke Confirm Jarur Kare.

Categories

  • Class 10
  • Class 10 – One liner
  • Class 6 – One Liner
  • Class 6 – Quiz
  • Class 7
  • Class 7 – One Liner
  • Class 8 – One Liner
  • Class 9 – One Liner
  • Question bank
  • Question bank oneliner

Copyright © 2020–2023 · BIHAR EXAMS

  • Home
  • Blog
  • Contact us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer